आपको बता दें कि बिहार के पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां लड़की वालों ने अपनी बेटी की शादी करने के लिए एक सरकारी नौकरी वाला लड़का पसंद किया। फिर उन दोनों का रिश्ता तय हो गया। शादी पक्की करने के लिए दोनों ओर से सगाई का कार्यक्रम पक्का किया गया। सगाई समारोह में लड़का और लड़की वाले दोनों तरफ के लोग पहुंच चुके थे। पहले लड़की से लड़के को अंगूठी पहनाने के लिए कहा गया।
जब लड़की ने अंगूठी निकाली तो लड़का होने वाली दुल्हन को देखते ही हैरान हो गया। और जल्दी बाजी में लड़का अपने परिवार वालों के साथ वहां से जाने लगा। जब लड़के से इसका कारण पूछा गया तो उसने दंग रह जाने वाला जवाबह दिया। सगाई समारोह में लड़के के फरार होते ही लड़की वाले भी उनके पीछे-पीछे चल दिए। काफी दूर जा कर लड़की वालों ने लड़के वालों को पकड़ लिया। वहा भी काफी देर तक ड्रामा हुआ। उसके बाद दोनों ओर से रिश्ता तोड़ दिया गया।
आपको बता दे कि यह मामला पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत का है। जहां की एक लड़की की शादी अलावलपुर निवासी एक सरकारी नौकरी करने वाले लड़के के साथ तय हुई थी। सगाई से पहले लड़का और लड़की ने एक दूसरे को नहीं देखा था। बाढ़ के एक रेस्ट हाउस में रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। लड़की से लड़के को अंगूठी पहनाने के लिए कहा गया था। लड़की ने जैसे उसे अंगूठी पहनाने के लिए निकालें तो लड़का अपने परिवार के साथ वहां से भाग गया। जब लड़के से ऐसा करने का कारण पूछा गया तो उसने कहा कि मुझे लड़की पसंद नहीं है।