युवाओं के लिए खुशखबरी, 12वी पास युवाओं के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड में भर्ती होने का सुनहरा अवसर, पढ़िए पूरी खबर…

0
12th pass candidates indian coast guard recruitment 2021 for 350 posts

रक्षा मंत्रालय ने युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर निकाला है। मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast guard) में 12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए 2 जुलाई 2021 से आवेदन शुरू हो जाएंगे। नोटिफिकेशन के तहत कुल 350 रिक्त पदों के लिए भर्ती आयोजन की जाएगी। इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक और मैकेनिकल पदों के लिए यह भर्ती आयोजन की जाएगी। जनवरी 2022 में कुल 350 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कुल 350 पदों पर भर्ती आयोजन की जाएगी। इनमें से नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पद, नाविक (घरेलू शाखा) के 50 पद, मैकेनिकल (मैकेनिकल) के 20 पद, मैकेनिकल (इलेक्ट्रिकल) के 13 पद और मैकेनिकल (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 7 पदों पर भर्ती होनी है। 2 जुलाई 2021 से आवेदन शुर हो जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2021 है।

नाविक (जनरल ड्यूटी) के पदों के लिए अभ्यर्थी को गणित और भौतिक विषयों में 12वीं पास होना अनिवार्य है। नाविक (घरेलू शाखा) और मैकेनिकल के पदों के लिए अभ्यर्थी को 10वीं पास होना जरूरी है। बता दें, उम्मीदवारों की उम्र 18 से 22 वर्ष होनी चाहिए।

READ ALSO: बड़ी खबर: उत्तराखंड में 22 जून तक बड़ सकता है कोरोना कर्फ्यू..2 मिनिट में पढ़िए पूरी जानकारी..

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here