दुखद खबर: जवानों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी, 12 घायल 3 की हालत गंभीर…

0
Bus full of soldiers fell into deep gorge 12 injured and 3 jawans are critical in Chattisgarh

कमलेश्वरपुर के अमगांव में शनिवार की सुबह मैनपाट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के 38 जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। दरअसल यह बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 12 जवान घायल हो गए। 9 जवानों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि 3 जवान गंभीर रूप से घायल है। इन तीनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर ले जाया गया।

बता दें, इन सभी जवानों की ड्यूटी सीएम के कार्यक्रम में लगी थी। इस दौरान शनिवार सुबह एक बस के जरिए 38 जवानों को मुंगेली ले जाया जा रहा था। लेकिन कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमगांव के पास सुबह 10:30 बजे बस हादसे का शिकार हो गई। बस चालक एक टर्न ले रहा था लेकिन वह बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। जिसके चलते बस पहाड़ से 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 जवान घायल हो गए जिनमें से 3 जवान गंभीर रूप से घायल है। तीनों घायल जवानों को महामाया एयरपोर्ट दरिमा से हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया।

READ ALSO: दुखद: त्रिशूल चोटी से नौसेना के चार जवानों के शव बरामद, बाकियों की तलाश जारी…

READ ALSO: उत्तराखण्ड: फीस न भर पाने के कारण छात्रा ने करी खुदकुशी, अकेली रह गई घर में बूढ़ी मां…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here