दुखद खबर: शादी के 15 दिन बाद ही सीआरपीएफ जवान की मौत..

0
CRPF jawan named sahil dies after 15 days of marriage

एक 24 वर्षीय जवान की सांस रुकने से मौत हो गई। जवान उपमंडल इंदौरा की पंचायत अटाहड़ा का निवासी था। मृतक जवान का नाम साहिल है। साहिल जम्मू कश्मीर में तैनात था लेकिन इन दिनों वह एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। 7 मई को साहिल की शादी हुई थी। घर के इकलौते चिराग के चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

शुक्रवार को जवान की छुट्टियां खत्म हुई थी। फिर वह वापस जम्मू स्थित यूनिट में देश की सेवा के लिए चला गया। जवान का कोरोना टेस्ट लखनपुर में हुआ। वहां उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी। हालांकि उच्च अधिकारियों ने साहिल की छुट्टियां बढ़ा दी। और उसे वापस घर जाने को कह दिया। लखनपुर से शुक्रवार को शहिल अपने घर वापस आ गया।

शुक्रवार देर शाम साहिल को सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन तुरंत साहिल को गंगथ के सिविल अस्पताल ले गए। इस दौरान सांस रुकने से सैनिक की मौत हो गई। शादी को अभी 15 दिन ही हुए थे कि सैनिक की पत्नी प्रीति का सुहाग उजड़ गया। बता दें, साहिल के पिता भी सीआरपीएफ में जवान थे। 23 वर्ष पहले उनकी भी मौत हो गई थी। साहिल अपनी मां का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन जिसकी अब शादी हो गई है। सैनिक की अचानक मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

READ ALSO: यूपी के इस गांव में पुलिस की गुंडागर्दी, ग्रामीण पलायन करने को हुए मजबूर….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here