भारतीय सेना में कैप्टन बनी उत्तराखंड की डॉ. अनुज्ञा सेंगर, जानिये डॉक्टर से कैप्टन बनने तक का सफर..

0
Doctor anugya senger from bhimtal is selected as a captain in Indian army

भारतीय सेना में शामिल होने सपना देश का हर युवा जरूर देखता है। क्योंकि इस वर्दी में बात ही कुछ ऐसी है जिसे पहन सैनिक काफी गर्व महसूस करता है। ऐसे ही एक खबर उत्तराखंड के भीमताल से सामने आ रही है। यहां भीमताल निवासी डॉक्टर अनुज्ञा सेंगर भारतीय सेना में कैप्टन बन गयी। अनुज्ञा मो भारतीय सेना में कैप्टन के तौर पर चुना गया है।

बतादें, डॉक्टर अनुज्ञा भीमताल के मेहरागांव में रह रही है। उनका चयन भारतीय सेना में कैप्टन के तौर पर मेडिकल फ़ोर्स (AMC) में हुआ। इसी महीने से डॉक्टर अनुज्ञा अपना पद संभालना शुरू करने वाली है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे मेहरागांव गांव में जश्न का माहौल है। आखिर हो भी क्यों न, गाँव की बेटी ने गांव का नाम रोशन जो किया है।

बात करें डॉक्टर अनुज्ञा की पढ़ाई की। उन्होंने वसंत कुंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल से अपनी शूरुआती पढ़ाई पूर्ण की। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना देखा। सपना साकार करने के लिए उन्होंने बरेली के श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल की। कॉलेज के फाइनल ईयर में उनकी द्वितीय रैंक आयी थी

इसके बाद अनुज्ञा डॉक्टर के तौर पर काम करने लगी। बता दें, पढ़ाई लिखाई के मामले में अनुज्ञा का पूरा परिवार हमेशा से आगे था। अनुज्ञा के माता पिता भी काफी पड़े लिखे हैं। उनकी माता का नाम मनीष चौहान है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। अनुज्ञा के पिता का नाम रविंदर सेंगर है। वह एक कंपनी में सहायक महाप्रबंधक के रूप में कार्य करते हैं। इसके साथ साथ अनुज्ञा के दादाजी भी भारतीय सेना में एक अधिकारी थे। फिलहाल अनुज्ञा अब सेना में कैप्टन बन चुकी है।

ALSO READ THIS:शहीद नायब सूबेदार रामपाल गुर्जर का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार..अचानक इस कारण हुए शहीद..

ALSO READ THIS:दन्या हत्याकांड: किशोरी की पहचान उजागर करने वालो के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने कहा यह कानूनी अपराध है…

ALSO READ THIS:चौराहे पर गेम खेल रहे थे 3 पुलिसकर्मी ..तुरंत तीनों पुलिस के जवानों को किया सस्पेंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here