स्पेन से एक खौफनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी माँ की हत्या कर उनके 1000 टुकड़े कर डाले। फिर उसने उन टुकड़ो को दो हफ्तों तक फ्रीज में रखा और खाया भी। उसने न सिर्फ मांस के टुकड़ो को खुद खाया बल्कि अपने कुत्ते को भी खिलाया। घटना स्पेन की है। हत्यारे बेटे का नाम सोंचेज गोमेज है जबकि उसकी माँ का नाम मारिया सोलेदाद था।
अब स्पेन की अदालत ने अब जाकर आरोपी गोमेज को दोषी ठहराया है। दरअसल यह हत्या फरवरी 2019 में हुई थी। लेकिन अब 6 मई 2021 को मामले की सुनवाई खत्म हुई है। अदालत ने आरोपी गोमेज को दोषी ठहरा दिया है। गोमेज ने दावा किया था कि हत्या के वक़्त वह “मनोरोग” से जूँझ रहा था। लेकिन 9 जजों की पीठ ने उसके इस दावे को खारिज कर उसे दोषी ठहराया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी गोमेज ने अपनी माँ के मांस के टुकड़े फ्रीज़ में रखे हुए थे जबकि घर के दराज में उसने हड्डियों को छुपाकर रखा हुआ था। पुलिस को मारिया का हाथ, सिर और दिल वहीं बेड पर पड़ा मिला। पूछताछ के दौरान दोषी गोमेज ने बताया कि उसने कुछ मांस के टुकड़े को कच्चा ही चबाया। जबकि बाकी टुकड़ों को पकाकर खाया और अपने कुत्ते को भी खिलाया।
गोमेज ने यह भी भी खुलासा किया कि उसने चाकू और आरी से शव को काटा। उसने यह भी बताया कि वह जब टीवी देख रहा था। तब उसे एक संदेश मिला कि वह अपनी माँ को जान से मार दें। अब गोमेज को दोषी ठहराये जाने के बाद अभियोजन पक्ष ने मांग की है कि आरोपी गोमेज को 15 साल और 5 महीने की सजा मिले। हालांकि जजों ने दोषी गोमेज की सजा अभी निर्धारित नहीं की है।
ALSO READ THIS:दन्या हत्याकाण्ड में लड़की ने किया बड़ा खुलासा, देखिए क्या क्या कहा…
ALSO READ THIS:पुलिस ने बिना हेलमेट पहने युवक को रोकने की करी कोशिश, युवक ने पुलिसवाले को ही उड़ा दिया देखिए वीडियो…