तिरंगे का अपमान, ईद की दावत के लिए टेबल क्लॉथ की तरह तिरंगे का इस्तेमाल, 6 लोग गिरफ्तार..

0
6 arrested for Disrespecting Tiranga used as table cloth for eid feast
twitter/@abhishekkkk10

असम के बोंगाईगांव से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक परिवार के 6 लोगों को तिरंगे का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। ईद की दावत के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को खाने के मेज पर कपड़े की तरह इस्तेमाल करने के आरोप में 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। खाना खाते समय इन लोगों की फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

इसके बाद असम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की। घटना असम के बोंगाईगांव की है। यहाँ की एक निवासी रेजिना परवीन सुल्ताना ने तिरंगे के ऊपर खाना खाते समय यह तस्वीर खुद ही ट्वीट की। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला अपने परिवार को ईद के मौके पर दिन का खाना परोस रही थी। सभी मेज पर बैठकर खाना खा रहे थे और तिरंगा मेज पर बतौर टेबल क्लॉथ की तरह बिछा हुआ था।

तस्वीर को इंटरनेट पर वायरल होने में बिल्कुल भी समय नहीं लगा। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि महिला के परिवार में तिरंगे का इस्तेमाल खाने के कपड़े के रूप में किया गया। भारतीय ध्वज के अपमान करने पर सोशल मीडिया में लोगों ने परिवार की खूब आलोचना की। जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिये कई यूज़र्स ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सोशल मीडिया यूज़र्स ने तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की। उन्होंने असम पुलिस को भी टैग किया। असम पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोषी मुस्लिम परिवार के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कुल 6 लोगों की गिरफ़्तारी हुई जिनमें परिवार की मुख्य महिला रेजिना परवीन सुल्ताना समेत 5 अन्य लोग भी शामिल है। सभी को तिरंगे का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

ALSO READ: पहले पेट में बच्चे की हुई मौत उसके बाद महिला ने भी तोड़ दिया दम…परिजन अस्पताल के चक्कर काटते रह गए..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here