देहरादून के सरकारी क्वाटर के शौचालय में 35 वर्षीय असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया। यह घटना रविवार शाम की है। आरोपी सबइंस्पेक्टर का नाम संजीव जगूदी है। आरोपी को सोमवार की शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की माता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करायी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की का परिवार और आरोपी एक ही काम्प्लेक्स में रहते थे।
सर्किल अफसर, शेखर चंद सुयाल ने कहा कि “पीड़ित की माता ने अनुसार, रविवार की दोपहर उनकी लड़की बाथरूम गयी थी। जब काफी समय तक वह लौटी नहीं तब उसकी माता उसे ढूंढने गयी। शौचालय पहुंचने के बाद माता ने अपनी बच्ची को आवाज़ लगाई लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। दरवाजा भी अंदर से बंद था। फिर अचानक आरोपी संजीव ने अंदर से खोला और भाग गया। जब माता अंदर गयी तो उसने अपनी बेटी को अचेत अवस्था में देखा। फिर वह लड़की को घर ले आयी और अपने पड़ोसियों को भी बुला लिया। एक पड़ोसी ने पुलिस को फ़ोन मिलाया और लड़की को अस्पताल ले जाया गया।”
अफसर सुयाल ने यह भी कहा कि पीड़ित की माता ने FIR दर्ज कराई, आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया जा चुका है। देहरादून की SP श्वेता चौबे ने कहा कि “आरोपी 2 साल पहले रुद्रप्रयाग जिले से देहरादून आया था। पुलिस मुख्यालय जल्द ही आरोपी संजीव के खिलाफ कार्यवाही करेगा। फिलहाल पीड़ित लड़की अभी अपने घर पर स्थिर स्थिति में है।”
कृप्या हमें नीचे दिए गए लिंक के जरिये गूगल ऐप पर भी फॉलो करे…. Dainik circle news par