आंध्र प्रदेश में कडप्पा जिले के रायचोटी कस्बे में माता पिता ने अपनी 20 वर्षीय बेटी को जिंदा ही आग के हवाले कर दिया। पीड़ित लड़की की गलती सिर्फ यह थी कि उसने अपनी माता पिता के पसंद के लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया था। पीड़ित महिला ने अपने माता पिता को स्पष्ट कर दिया था कि वह किसी और लड़के से प्यार करती है। इसलिए वह उनके द्वारा पसंद किये गए लड़के से शादी नहीं करना चाहती।
रायचिटी सर्कल इंस्पेक्टर राजू ने बताया कि कोथापल्ली इलाके की 20 वर्षीय पीड़ित तसीम का बयान लिया गया। अपने बयान में तसीम ने कहा कि उसके माता पिता उसकी शादी के लिए कई लड़कों के रिश्ते लाए। लेकिन उसने सभी रिश्तों को ठुकरा दिया। क्यूंकि वह किसी और लड़के से प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती है। पीड़ित के माता पिता लड़की को उनके पसंद के लड़के से शादी करने के लिए मजबूर करते थे। इस कारण उनके घर में कई बार इस बात को लेकर झगड़े भी हुए।
मंगलवार की शाम पीड़िता के घर में शादी को लेकर एक बार फिर कहासुनी हो गई। लेकिन इस बार गुस्से में पीड़िता के माता पिता और छोटे भाई ताजुद्दीन ने लड़की के उपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़िता की बहन ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां महिला का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल आकर पुलिस ने पीड़िता का बयान लिया। पुलिस ने आरोपी माता पिता और छोटे भाई के खिलाफ हत्या करने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
READ ALSO: शर्मनाक: Electronic गैजेट से भरा ट्रक पलटा तो ग्रामीणों और राहगीरों ने लूट लिया 70 लाख का सामान…