उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री धामी ने इन 20 हजार भर्तियों पर लगाई मुहर..

0
After taking an oth as CM,Pushkar Singh Dhami held his first meeting of two hours with his cabinets

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपत लेने के बाद ही रात के समय अपनी पहली बैठक रखी,जिसमें उन्होंने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।उनकी यह बैठक करीब दो घंटे तक चली।इसी के साथ बैठक में समान काम का समान वेतन के लाभ का भी 20 हजार उपनल कर्मचारियों को देने का निर्णय लिया गया,इसके लिए मंत्री मंडल की समिति को गठित करने का भी निर्णय दिया गया।करीब 22 हजार पदो पर सरकारी नौकरी देने की बात पर भी विचार विमर्श कर मंजूरी दी गई। रिक्त पदों को भी जल्द से जल्द भरने के लिए कहा गया।

इनके अलावा पुलिस विभाग में भी कांस्टेबल के पद को ग्रेड पे पर उप समिति को गठित करने का भी निर्णय लिया गया। पॉलिटेक्निक के क्षेत्र में भी कार्यरत को करीब 500 पर्वकताओं को भी स्थाई नियुक्ति दी जाएगी।कई सरकारी विभागों में रिक्त पद है,जिन्हे जल्द से जल्द भरने की कोशिश की जा रही है। विद्यालयों में भी अब करीब 4 हजार कार्यरत अतिथि शिक्षको को राहत देने का फैसला भी लिया गया। ALSO READ THIS:यहां दो साल मासूम बच्ची ने बचाई अपने मां और भाई की जान, जानिए क्या है पूरा मामला, RPF जवान भी रह गए हैरान…

बैठक में नई बातों पर भी चर्चा की गई। राज्य के विकास को लेकर एवं नारी सशक्तिकरण को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।साथ ही महिलाओं को आर्थिक और उत्थान सहायता देने की मदद को लेकर भी चर्चा हुई,साथ ही जन कल्याण से जुड़े संकल्प भी पारित किए गए। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि सोमवार को कैबिनेट के साथ की गई चर्चा और लिए गए निर्णय के बारे में मख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रेस कांफ्रेंस में बताएंगे।इसके बारे में फिर वे विस्तार से बताएंगे।

इससे पहले तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत की मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के साथ दो या तीन राज्यमंत्री भी मौजूद थे लेकिन 2017 केबाद पहली बार मंत्री मंडल में सभी कैबिनेट मंत्री है।तीनों राजमंत्रियो को कैबिनेट में बदलने पर मख्यमंत्री का कहना है सभी में काबिलियत है,वे अपना काम पूरी क्षमता से करे इसके लिए उन्हें प्रमोट किया गया है। हालांकि अभी उनके मंत्रिमंडल का किसी भी तरह से बटवारा नही हुआ है।जल्द ही इस सब का प्रभाव देखने को मिलेगा। ALSO READ THIS:TikTok पर एक साथ बनाते थे वीडियो, प्रेमिका को किडनैप कर प्रेमी ने की मारपीट, वारदात की वीडियो इंस्टाग्राम पर भी की शेयर, आरोपी गिरफ्तार….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here