Delhi Wrong Haircut Case:- आशना रॉय ने बताया कि उन्होंने सलून मे बालो को आगे से फ्लिक्स रखने और पीछे से चार इंच काटने के लिए कहा था। लकिन सैलून वाले ने अपनी मर्जी से उसके चार इंच बाल छोड़कर लंबे बालो को कट कर दिया। महिला के बाल गलत तरीके से काटने और गलत हेयर ट्रीटमेंट देने से बालो को खराब करने के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निस्तारण ने दिल्ली के सैलून को उस महिला को दो करोड़ देने के लिए कहा है।
बताया जा रहा है कि ये सैलून एक होटल मे है। आशना रॉय एक हेयर प्रोडक्ट की मॉडल है। वह अप्रैल 2018 मे सैलून मे हेयर ट्रीटमेंट करवाने गई थी। उन्होंने कई हेयर केयर ब्रांड की मॉडलिंग भी की है। लकिन सैलून वाले के गलत बाल काट देने की वजह उनको अपनी नौकरी को छोड़नी पड़ी जिसके कारण उनका काफी नुक्सान भी हुआ। और उनका टॉप मॉडल का सपना भी टूट गया।
जब उसने सैलून वाले की शिकायत मैनेजर से की तब मैनेजर ने उसे मुफ्त हेयर ट्रीटमेंट देने का निवेदन किया।
आशना ने कहा कि हेयर ट्रीटमेंट मे इस्तेमाल किये गए गलत केमिकल से उनके बालो को नुक्सान हुआ है। इस मामले को लेकर वह राष्ट्रीय विवाद निस्तारण आयोग गई तब उन्होंने तीन करोड़ रूपए की मांग की। इस मामले मे राष्ट्रीय आयोग ने कहा कि दो महीने मे महिला को दो करोड़ रूपए दिए जाए।
READ ALSO: उत्तराखंड: CM धामी का कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 11 फीसदी होगी बढ़ोतरी…