कचोड़ी के साथ प्याज नही मिलने पर लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, रेहड़ी वाले पर जड़े थप्पड़, लात मारकर गिरा। दिया सारा खाना, देखिए वीडियो…

0
Girl beating kachodi seller video viral on social media

सोशल मीडिया पर इस समय हंगामा करते हुए एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे लड़की एक कचौड़ी वाले से लड़ रही है, उसे थप्पड़ मार रही है और गुस्सा आने पर उसकी रेहड़ी पर भी लात मार देती है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि लड़की व्यक्ति से बोलती है कि, कचौड़ी के साथ प्याज नहीं, लड़की का हंगामा देख कुछ लोग उसे शांत करने का कोशिश करते हैं। लोगो ने कहा कि लड़की को कचौड़ी वाले के नुकसान के पैसे देने चाहिए। लेकिन वो लड़की किसी की एक नहीं सुनती और उन्हें भी उल्टा-सीधा बोलने लगती है। उसके बाद लड़की गुस्से में कचौड़ी वाले की साइकिल को लात मार देती है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की साइकिल पर जोर से लात मारती है और दुकानदार की सारी कचौड़ी और सब्जी सड़क पर गिर जाती है।

ये देख वहां खड़े लोग इसका विरोध भी करते हैं, लेकिन लड़की किसी की एक नहीं सुनती और पैसे देने से भी मना करती रहती है। जो शख्स ये वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है लड़की उनको भी धमकी देती है। लड़की उस शख्स से बोलती है कि, वीडियो बंद करो वरना तुम्हें भी पड़ जाएंगे। ये मामला यही पर शांत नहीं होता। पहले तो लड़की बोल रही थी लेकिन फिर उसने दुकानदार को दो बार थप्पड़ मार दिए। वहां मौजूद लोग बोल रहे होते हैं कि लड़की होने का फायदा उठा रही है, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता और वो अपना हंगामा जारी रखती है। यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी अभी नही मिली है।

स्क्रिप्टिड या असल, नहीं पता, सोशल मीडिया पर जब से ये वीडियो वायरल हुआ है, लोग उस लड़की को ट्रोल कर रहे हैं। हर कोई उस दुकानदार का समर्थन करता दिख रहा है। ये एक स्क्रिप्टिड वीडियो है या फिर असल में ऐसा कुछ हुआ है, इसकी जांच अभी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here