बड़ी खबर – लाइसेंसी पिस्टल से सेवानिवृत्त सैनिक ने मारी खुद को गोली…

0
In-meerut-retired-soldier-shot-himself-with-license-pistol

मेरठ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गणपति विहार कालोनी में पत्नी से विवाद होने के कारण सेवानिवृत्त सैनिक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। खबर है की इस हादसे में वो गंभीर रुप से घायल हो गया, मौके पर उन्हें अस्पताल ले जाया क गया।

हम आपको बता दें की, मामला गणपति विहार कालोनी का है जहां, कुशलपाल जो की सेना से सेवानिवृत्त हैं, उन्होंने सोमवार शाम वह घर पर अपनी पत्नी के साथ थे, उसके बाद उनमें बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते कुछ समय बाद कुशलपाल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और लाइसेंसी पिस्टल से खुद पर गोली चला दी, और गोली उनके कान के पार होकर निकल गई।

जब उनकी पत्नी को गोली की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने फिर जोर – जोर से शोर मचाना शुरू किया। उसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोग आए, उसक बाद उनके रिश्तेदारों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंकरखेडा पुलिस को जब इस बारे में सूचना मिली तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।इस मामले में थाना पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद से कुशलपाल ने यह कदम उठाया है, और वह दो साल पहले ही सेना से सेवानिवृत्त हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here