यह घटना छत्तीसगढ़ का है। जहाँ रविवार को सुकमे जिले में एक सीआरपीएफ के जवान ने अपने ही साथियों की गोली मार कर जान ले ली। बताया जा रहा है कि, मराईगुडा पुलिस थाना के पास सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स पर हुई इस फायरिंग में 3 जवान घायल भी हुए हैं।
यह मामला छत्तीसगढ़ के 50 बटालियन कैंप का है। जहां घायल जवानों को इलाज के लिए भद्राचलम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस जवान ने गोलियां चलाई वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। अभी इस बात का पता नही चल पाया है कि उसने ऐसा क्यों किया, लेकिन मिली जानकारी में जवानों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई चल रही थी। पुलिस ने उनमे से एक आरोपी जवान रितेश रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि, इस घटना में मारे गए जवानों में दो बिहार और एक पश्चिम बंगाल का निवासी था। बिहार के जवानों का नाम धांजी और राजमणि बताया जा रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल के जवान का नाम राजीब मंडल है। मिली जानकारी के अनुसार चौथे जवान का नाम धर्मेंद्र था, लेकिन वह कहां का रहने वाला था यह पता नहीं चल सकता है। घायल जवानों के नाम धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा बताए गए हैं।
सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जवानों ने अपने साथियों पर पहली बार फायरिंग नही की है। इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने घटना की जांच के बाद बताया कि घायल जवानों को अभी तेलंगाना के भद्राचलम में इलाज के लिए भेजा गया है।
#CRPF source :
आपसी निजी विवाद के दौरान रीतेश रंजन नाम के सिपाही ने किया था ओपेन फायरिंग* …@crpfindia के मुताबिक बेहतर इलाज के लिए घायल जवानों को भद्राचलम अस्पताल से रायपुर स्थित अस्पताल में करवाया गया भर्ती @CNNnews18 @News18India pic.twitter.com/SZKUKKCS0h
— Shankar Anand ( #News18 ) (@shankar_news18) November 8, 2021
Chhattisgarh: Four jawans of CRPF 50 Bn killed and 3 injured in a case of fratricide in a CRPF camp in Maraiguda Police station limits of Sukma. A jawan had opened fire at the camp. pic.twitter.com/4ZF64RCNKM
— ANI (@ANI) November 8, 2021