रिटायर सेना के जवान की दोनो बेटियां सेना में जासूसी के मामले में गिरफ्तार, दोनो बहनों की पाकिस्तान आर्मी और नेवी से जुड़े लोगो से संपर्क, स्लीपर सेल होने का भी शक

0
Retired army jawan's two daughters arrested in army spying case both sisters have contact with Pakistan

इंदौरः महू से एक बड़ी खबर आ रही है, यहां दो बहने जासूसी के आरोप में पकड़ी गईं है।राष्ट्रीय जांच एजेंसी दोनों बहनों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक बहनों का नाम हिना और यास्मीन है।ये दोनो बेटियां सेना से रिटायर्ड चांद खान नामक जवान की है,जिनका निधन कुछ समय पहले ही हुआ है।ये दोनो महू की रहने वाली ही है।दोनो बहनों ने सैन्य विज्ञान से पढ़ाई की और साहित्य से एमए किया है।

दोनो बहने पाकिस्तान सेना के एक लाहौर बेस के अफसर और एक नेवी के अफसर के साथ संपर्क में थी।इनके अलावा उन दोनो का महू के एक सैन्य अस्पताल के किसी सैन्यकर्मी से भी संपर्क था।इस समय दोनो बहनों को उनके घर में ही नजरबंद किया है।साथ ही मिलिट्री इंटेलीजेंस,एनआईए और आईबी जांच पड़ताल के साथ साथ दोनो से पूछताछ कर रही है। अभी तक यह पता चल पाया है कि दोनो बहनों ने अलग अलग नामों से अपनी फेसबुक आईडी बनाई थी।लेकिन दोनो बहनों ने अपना फोन फॉर्मेट कर,अपने सारे फेसबुक अकाउंट डिलीट मार दिए।

फिलहाल,सभी एजेंसी फॉर्मेट हुए डाटा को रिकवर कर रही है। पूछताछ के दौरान एक बहन से पता चला है की उन्होंने कुछ उक्त अधिकारियों से शादी की बातचीत की। कुछ अधिकारियों को शक हैं कि दोनो बहने स्लीपर सेल हो सकती है।दोनो ने अपना फोन फॉर्मेट कर और अपनी सभी फेसबुक आईडी डिलीट कर इस मामले को संदिग्ध बना चुका है।

READ ALSO: थप्पड़बाज सूरजपुर कलेक्टर की मुख्यमंत्री ने कर दी छुट्टी, अब उनकी जगह यह Officer होंगे जिले के नए DM, जानिए क्या कहा मुख्यमंत्री ने….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here