उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक नव विवाहिता प्यार में इस कदर पागल हो गई कि शादी के अगले दिन ही वह ससुराल से भाग गई। इसके बाद नव विवाहिता अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। ससुरालियों की रिपोर्ट की शिकायत पर पुलिस ने युवती को ढूंढ कर गिरफ्तार किया। फिर गुरुवार को उसे पुलिस डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल ले गई। इस दौरान युवती ने महिला पुलिस कॉन्स्टेबल को धक्का मार दिया और वहां से भागने लगी। फिलहाल युवती पुलिस की गिरफ्त में है।
दरअसल 20 जून को युवती की शादी सोनू नाम के एक युवक के साथ हुई थी। लेकिन महिला को किसी और युवक से प्रेम था। इसके चलते वह शादी के अगले दिन ही ससुराल के जेवर समेत अपने प्रेमी मनोज के साथ फरार हो गई। इसके बाद ससुराल पक्ष ने पुलिस में बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। जेल भेजने से पहले महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया। इस बीच मौका देख नव विवाहिता ने महिला कांस्टेबल को धक्का मारा और वहां से भागने लगी। अस्पताल में पुलिसकर्मियों ने तुरंत शोर मचाचा जिसे सुन अस्पताल के ही कुछ लोग महिला के पीछे भागने लगे। आखिरकार जैन नगर इलाके से लोगों ने महिला को पकड़ ही लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
READ ALSO: दूसरी शादी करना चाहता था पति, पत्नी ने रातो रात हमेशा के लिए सुला दिया, पढ़िए पूरी खबर…..