दुनिया में हर रोज हमें कुछ ऐसी घटनाए सुनने को मिल ही जाती है जिसे सुन हमें अपने कानों पर यकीन नहीं होता। लेकिन वह खबरें सच होती है। ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आ रही है। जहां एक बहू ने अपने ही ससुर के साथ शादी रचा ली। भारत में सास ससुर के लिए उनकी बहू बेटी समान मानी जाती है। लेकिन के इस कलयुग में कुछ भी हो सकता है।
दरअसल एक युवक की साल 2016 में एक लड़की से शादी हुई थी। उस समय दोनों ही नाबालिग थे। लेकिन धीरे धीरे दोनों के बीच विवाद होने शुरू हो गए। जिसके चलते मात्र शादी के 6 महीने के अंदर ही दोनों पति पत्नी अलग अलग रहने लगे। लड़के ने अपनी तरफ से पत्नी को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह तलाक लेने पर अड गई। अपने पति से तलाक लेने के बाद लड़की को ससुर से प्यार हो गया। इस बात की जानकारी पीड़ित युवक को नहीं थी।
इस दौरान युवक के पिता भी बेटे को छोड़कर संभल चले गए। युवक इस बात से अनजान था कि संभल में उसकी तलाकशुदा पत्नी उसके ही पिता के साथ रह रही थी। जब लड़की बालिग हुई तो उसने अपने ससुर के साथ शादी रचा ली। RTI के जरिए जब युवक को इस बात की जानकारी हुई तो वह हैरान रह गया। सबसे ज्यादा हैरानी उसे इस बात की हुए की उसकी तलाकशुदा पत्नी और पिता का एक 2 वर्षीय बच्चा भी है। इसके बाद पीड़ित युवक ने बिसौली पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।