आपको बता दें कि उत्तराखंड के देहरादून की पटेल नगर में एक महिला कॉन्स्टेबल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि 32 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका गुड़ियाल आईआरबी में बतौर क्लर्क के रूप में तैनात थी।
पटेलनगर पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें महिला कॉन्स्टेबल ने आत्महत्या का कारण तो नहीं लिखा। लेकिन सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह दुनिया छोड़ कर जा रही है। इसी बीच पुलिस प्रियंका के परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या का कारण जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका 2019 में भर्ती हुई थी और वह अभी अविवाहित है।
दरअसल प्रियंका की 10 सितम्बर को सगाई होने वाली थी। लेकिन इस खुशी के मौके से पहले ही उसने चुन्नी से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि दोपहर को खाना खाने के बाद प्रियंका अपने कमरे में गई। शाम होने के बाद भी जब प्रियंका कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाकर प्रियंका को आवाज़ लगाई। लेकिन कमरे से प्रियंका ने कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों ने फिर खिड़की से झांककर देखा तो प्रियंका चुन्नी से कमरे में लटकी हुई थी। आनन फानन में दरवाजा तोड़कर परिजनों ने प्रियंका को नीचे उतारा। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।