दन्या हत्याकाण्ड में लड़की ने किया बड़ा खुलासा, देखिए क्या क्या कहा…

0
Girl revealed a lot of things in Bhuvan joshi murder case

अल्मोड़ा के दन्या में 28 अप्रैल को भुवन जोशी और उसके साथी की पिटाई की गई थी। हालांकि इसके कुछ दिन बाद भुवन की गंभीर चोंटे लगने के कारण मौत हो गयी थी। इस घटना को घटित हुई एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है। अब जाकर लड़की ने स्वीकार किया कि उसी ने भुवन को गाँव में बुलाया था।

लड़की ने बताया कि भुवन के पास उसका एक वीडियो था। उसी वीडियो को डिलीट करवाने के लिये उसने भुवन को गाँव में बुलाया। लेकिन भुवन ने वीडियो डिलीट नहीं किया और ऊपर से वह लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने यह भी बताया कि इसी कारण उसने गाँव वालों को बुला दिया। इसके बाद क्या हुआ आप सभी जानते ही हैं।

गांव वालों ने भुवन और उसके साथी कैलाश को बेरहमी से पीटा। हालांकि उनका तीसरा साथी ललित मौका देखकर किसी तरह वहाँ से भागने में कामयाब रहा। इसके बाद 29 तारीख की सुबह 12 बजे भुवन की मौत हो गयी। पुलिस ने केस मामले में 11 गांव वालों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ साथ पुलिस कई और लोगों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

ALSO READ THIS:शहीद नायब सूबेदार रामपाल गुर्जर का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार..अचानक इस कारण हुए शहीद..

ALSO READ THIS:दन्या हत्याकांड: किशोरी की पहचान उजागर करने वालो के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने कहा यह कानूनी अपराध है…

ALSO READ THIS:चौराहे पर गेम खेल रहे थे 3 पुलिसकर्मी ..तुरंत तीनों पुलिस के जवानों को किया सस्पेंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here