जसपुर: मामला उधम सिंह नगर जिले के जसपुर का है, जहां एक महिला घर के बच्चों के साथ अकेली रहती है, उसके पति विदेश में नौकरी करते हैं। जानकारी मिली है की महिला ने पुलिस में शिकायत की है की जब वो घर में अकेली थी, गांव का एक युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया, वहीं जब महिला ने शोर मचाया तो शोर सुनकर मुहल्ले के दो युवक मदद ले लिए पहुंचे। बताया जा रहा है की उन दोनो ने दुष्कर्म करने वाले की पिटाई भी करी। और उसके तीन दिन बाद दोनो युवकों ने भी महिला के साथ गैंगरेप किया। और महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली। वहीं, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है की महिला ने एजाज पुत्र इदरीश निवासी मोहल्ला नई बस्ती से जान पहचान हो गई। और महिला ने बताया की वो 30 माई की रात वह घर में बच्चों के साथ सो रही थी। और रात को एजाज ने 11 बजे उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, जब महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले के कासिम पुत्र इमामुद्दीन, फैसल पुत्र तौफीक निवासी संयासवाला आ गए। फिर उन दोनो ने एजाज को पीटा भी। उसके तीन बाद फिर उन दोनो ने महिला के साथ गैंगरेप किया और महिला की अश्लील वीडियो बना ली।
दोनो ने महिला को पीटा भी और घटना की जानकारी किसी को बताने में जान से मारने की धमकी भी दी। उसके बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी। दोनो आरोपी उसे संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। और महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहे हैं। ALSO READ THIS:ब्रेकिंग न्यूज उत्तराखंड: विधायक का कटा चालान तो दारोगा का बांध दिया बोरिया बिस्तर, जानिए आगे..
ALSO READ THIS:उत्तराखंड: यहां गर्मी से आराम पाने के लिए पानी के गड्ढे में नहाने गए थे दो किशोर, गड्ढा इतना गहरा था की डूबकर हुई दोनो की मौत..