काफी लंबे समय से उत्तराखंड पुलिस में पुलिस फोर्स की कमी देखी गई है। ऐसे में राज्य में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को शुरू कराने की जद्दोजहद चल रही थी। कुछ समय पहले उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आयी थी। खबर यह थी कि मई 2021 में उत्तराखण्ड पुलिस 2000 कांस्टेबल पदों की भर्ती करने की तैयारी में थी। इस भर्ती के आयोजन मेंपुलिस मुख्यालय की ओर से भी काफी समय से तैयारियां जारी थी।
लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने उत्तराखंड पुलिस भर्ती पर ब्रेक लगा दिया। राज्य में मई के महीने में लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई गई। अब युवाओं को इस कांस्टेबल भर्ती के लिए कुछ समय और इंतजार करना होगा। कोरोना के कारण रैंकर्स भर्ती प्रक्रिया भी बीच में ही रुक गई है। खबर है कि रैंकर्स भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू होगी।
बता दें, मई 2021 में उत्तराखंड पुलिस ने दो हजार कांस्टेबल पदों पर सीधी भर्ती का आयोजन किया था। राज्य के नौजवान भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने इस भर्ती पर रोक लगा दी।
वहीं दूसरी तरफ रैंकर्स भर्ती प्रक्रिया भी बीच में ही लटक गई है। सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल के पदों के लिए रैंकर्स भर्ती प्रक्रिया के अनुसार फरवरी 2021 में लिखित परीक्षा हुई थी। फिर को अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए उन अभ्यर्थियों का अप्रैल में फिजिकल भी हुआ। हालांकि अचानक कोरोना ने मेरिट सूची पर रोक लगा दी। अब खबर है कि मेरिट सूची निकलने में 15-20 दिन और लग सकते हैं।
READ ALSO: बड़ी खबर: एयर मार्शल वीआर चौधरी होंगे IAF के अगले वाइस चीफ, टॉप अधिकारियों में किया गया बड़ा बदलाव