उत्तरप्रदेश: शादी के बाद दूल्हे की आंख क्या लगी की दुल्हन अपने प्रेमी संग सारे गहने लेकर हो गई फरार..

0
In up pratapgarh bride runaway with their boyfriend with all the jewellery

शादी ब्याह जैसे मामलों में दोनो के विचार मिलने चाहिए। आपको बता दें की एक मामला यूपी के प्रतापगढ़ से आया है जहां, दुल्हन ने पहले तो दूल्हे से बिना कुछ कहे शादी कर ली। और फेरे लेने के बाद जब सभी की कुछ पल के लिए आँख लगी तो, दुल्हन सारे गहने लेकर अपने प्रेमी संग भाग गई। वहीं, दुल्हन की इस हरकत पर बाराती और घराती दोनों ही हैरान रह गए।

जानकारी के मुताबिक ये मामला रानीगंज थाना इलाके के एक गांव का है, जहां एक लड़की का ब्याह फतनपुर इलाके के रहने वाले लड़के संग तय हुआ था। उनकी शादी शुक्रवार को थी, और शादी के लिए सभी बाराती समय पर लड़की के घर पहुंच गए। उसके बाद, लड़की वालों ने बरातियों का अच्छे से स्वागत किया। इसके बाद द्वारपूजा, जयमाल जैसी रस्में हुई। उसके बाद अंत में फेरे और कन्यादान जैसी रस्में भी हो गई। उसके बाद दूल्हा दुल्हन ने अग्नि को साक्षी मानकर 7 जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई।ALSO READ THIS:कोविड अस्पताल के लिए आर्मी के कमांडिंग अफसर ने सोनू सूद से मांगी मदद, जानिए फिर क्या हुआ…

बताया जा रहा है की, शादी के बाद बाराती और दुल्हन के परिजनों को थकान के चलते थोड़ी आंख लग गई, उसके बाद जैसे ही सभी लोग उठे तो, उन्होंने देखा की दुल्हन गायब थी। इस खबर से शादी में हड़कंप मच गया। उसके बाद दुल्हन की खोजबीन शुरू हुई। और खोजबीन के दौरान पता चला कि दुल्हन के साथ उसे शादी में चढ़ाएं गए गहने भी गायब है। वहीं, बाद में इस मामले का खुलासा हुआ कि दुल्हन इन गहनों को लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। वहीं, इस बात से दूल्हा बहुत दुखी हुआ, उसके बाद लड़के और लड़कीवालों दोनों के घरवालों के बीच घंटों तक बहसबाजी भी चली। लेकिन अंत में दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले गया।

वहीं, इस मामले में सीओ रानीगंज का कहना है कि, हमे अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है, और इस मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, उसी से हमे भी जानकार मिली है। और अगर कोई लिखित में शिकायत करता है तो, मामले की उचित कार्यवाई की जाएगी।READ ALSO: Indian Railway Recruitment 2021: 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में भर्ती जारी, इतने पदों पर 25 मई से शुरू होंगे आवेदन, पढ़िए पूरी खबर..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here