Home टॉप न्यूज़ मास्क को लेकर महिला का हंगामा, पुलिस को बोली तुम लोगों ने...

मास्क को लेकर महिला का हंगामा, पुलिस को बोली तुम लोगों ने कोरोना के नाम पर ड्रामा बना रखा है, आप भी देखें वीडियो ….

0
Will kiss my husband woman misbehaves with police over not wearing mask

कोरोना के इस महामारी के समय में सरकार ने कई तरह के नियम कायदे बनाये हैं। इन नियमों का पालन करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। कोरोना से लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार मास्क पहनना है। घर से बाहर निकलते ही मास्क पहनना अनिवार्य है। भले ही आप अपनी पर्सनल गाड़ी में ही बाहर क्यों न निकले। कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगर व्यक्ति गाड़ी में अकेला भी है तो उसे मास्क पहनना पड़ेगा। इससे कोरोना के संक्रमण को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

ऐसे ही एक खबर दिल्ली के दरियागंज इलाके से सामने आयी। यहां एक गाड़ी में पति-पत्नी बैठे हुए थे। पुलिस ने गाड़ी को रोककर देखा कि उसमें बैठी महिला ने मास्क नहीं पहन रखा। सवाल करने और महिला पुलिस पर ही भड़क उठी। उसने बीच रोड पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला पुलिस से अभद्र तरीके से बर्ताव करने लगी। महिला की अभद्रता की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियो में महिला पुलिस पर चिल्लाते हुए कह रही थी कि तुमने मेरी गाड़ी कैसे रोकी। महिला पुलिस से यह कहती हुई नजर आयी कि “तुम लोगो ने कोरोना के नाम पर बस ड्रामा फैला रखा है। ऐसा नहीं चलेगा और न ही मैं चालान भरने वाली हूँ। यहीं नहीं मैं सबके सामने अपने पति को किस भी करूंगी, क्या कर लोगे तुम।”

महिला की इस अभद्रता पर पुलिस असहाय लग रही थी। महिला की बदतमीजी बढ़ती ही जा रही थी, फिर पुलिस को महिला पुलिस (women police) को बुलाना पड़ा। बाद में महिला पुलिस की मदद से आरोपी पुलिस और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसे ही लोगों के कारण देश में कोरोना फैल रहा है जो कह रहे हैं कि तुमने कोरोना का फालतू ड्रामा लगा रखा है। सोशल मीडिया लर जैसे ही वीडियो वायरल हुई तो एक यूजर ने कहा कि दोनों पति-पत्नी को कम से कम 3 महीने की जेल होनी चाहिये, तभी इन्हें अकल आयेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here