Home टॉप न्यूज़ गाँव के ही 7 लोगों ने 26 साल के युवक को जान...

गाँव के ही 7 लोगों ने 26 साल के युवक को जान से मार डाला, मेले से घर लौट रहा था यवक…..

0
7 man killed a 26 year old man over old enmity in Amritsar

अमृतसर के राम दीवाली हिन्दुआँ गांव में 7 लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना मंगलवार की है जब कुछ लोगों ने मिलकर एक 26 साल के युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह हत्या एक पुरानी दुश्मनी को लेकर की गयी। पीड़ित और सभी आरोपी एक ही गाँव के हैं। मृतक युवक का नाम बलजिंदर सिंह था। उसके पिता अमरीक सिंह ने पुलिस कक बताया कि “मंगलवार को शाम 5 बजे मेरे बेटा मेले से घूमकर वापस घर आ रहा था। इस बीच 7 लोगों ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो सभी आरोपी वहाँ से भाग गये। बाद में मेरे बेटे को शहर के सिविल अस्पताल में ले गये। लेकिन उसे काफी गहरे घावों के कारण बलजिंदर ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।”

इस हत्याकांड में में हरजिंदर सिंह और उसके 6 और साथी शामिल थे। बलजिंदर और हरजिंदर के बीच पुरानी दुश्मनी थी। साल 2020 में भी इन दोनों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज था। इसी दुश्मनी के चलते, मंगलवार को हरजिंदर ने अपने 6 साथियों की मदद से बलजिंदर की हत्या कर दी। हरजिंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य 6 आरोपी अभी फरार है, पुलिस उनकी तलाशी कर रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या और दंगाई जैसे कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here