Home टॉप न्यूज़ दुखद: बेटे ने मां के लिए मांगा ऑक्सीजन सिलेंडर, मंत्री ने कहा...

दुखद: बेटे ने मां के लिए मांगा ऑक्सीजन सिलेंडर, मंत्री ने कहा की दो थप्पड़ खाओगे….

0
Big news when youth asking for oxygen cylinder minister said that you will slap two from

कोरोनावायरस ने पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है, जहां देखो सब ऑक्सीजन के लिए दिन रात कर रहे हैं, कोई कैसी के लिए परेशान है तो कोई बेड के लिए। इस महामारी हर कोई परेशान है। वहीं हर रोज अस्पतालों से हैरान कर देने वाली खबर सामने आती है। आपको बता दें की, मध्यप्रदेश से एक मामला सामने आया है जहां, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आपको बता दें की, वीडियो में मोदी सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल नजर आ रहे हैं, उस वीडियो में एक व्यक्ति अपनी मां के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर मांग रहा है।

आपको बता दें की, ऑक्सीजन सिलेंडर मांगने पर मंत्री ने उससे दो थप्पड़ मारने की धमकी दे दी। आपको बता दें की, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कोरोना संक्रमित मरीज के एक तीमारदार की ओर से ऑक्सीजन की कमी को लेकर जा रही शिकायत पर कैमरे में आकर ये सब कहा। और जब वे वीडियो सोशल वीडियो में वायरल हो गया तो, मंत्री ने सफाई देते हुए उनके कार्यालय से एक बयान जारी किया जिसमे, बताया गया है की केंद्रीय मंत्री ने डॉक्टरों और नर्सों के खिलाफ अभद्र् भाषा का इस्तेमाल कर रहे एक को रोकने का प्रयास किया था।

बताया जा रहा है उस वायरल वीडियो में कहा जा रहा है की, ये सब हमे बेवकूफ बना रहे है। 36 घंटे हो गए हैं। ये कह रहे हैं की सिलेंडर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। वहीं आगे युवक ने कहा की ये लोग साफ – साफ बता क्यों नही देते की ऑक्सीजन मिलेगी की नही। वहीं इस शिकायत पर नाराज मंत्री ने कहा की, ऐसे बोलोगे तो दो खाओगे। और इस पर युवक ने कहा की, हम खाएंगे सिर, मेरी मां यहां पड़ी है। वहीं इस पर मुख्यमंत्री ने कहा की, क्या तुम्हे किसी ने ऑक्सीजन सिलेंडर देने से मना किया? और इस पर युवक बोला की, हां, सिर्फ पांच मिनट के लिए हमे ऑक्सीजन दी गई। अगर ऑक्सीजन का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा तो अस्पताल साफ-साफ बोल दे।

वहीं वीडियो को वायरल करते हुए कांग्रेस नेताओं ने जिला अस्पताल परिसर में मौजूद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से शिकायत करने वाले व्यक्ति को धमकाने का आरोप लगाया है। वीडियो मैं दिख रहा है की, एक व्यक्ति कैसे मंत्री को उंगली दिखा रहा है ,उस पर मंत्री ने युवक को इशारे करते हुए उंगली नीचे करने को कहा और कहा की, ऐसा बोलेगा तो दो खायेगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने नया वीडियो डालकर ट्वीट किया है की, जिला चिकित्सालय में चर्चा का अंत ऐसा हुआ, जिस पर विवाद खड़ा किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here