बड़ी खबर: चमोली में ग्लेशियर टूटा, 8 लोगो के शव बरामद, सेना की मदद से 291 लोगों को किया गया रेस्क्यू…

0
Chamoli glacier burst 291 people were rescued

चमोली: अभी – अभी खबर आई है की, भारत चीन सीमा पर सुमना के पास ग्लेशियर टूट गया। बताया जा रहा है की, ग्लेशियर टूटने के बाद 8 लोगों के शव बरामद हुआ हैं। वहीं ग्लेशियर टूटने के बाद वहां फंसे 291 लोगों का अब तक रेस्क्यू किया गया है। जानकारी के अनुसार सूत्रों का कहना है की,सुमना -2 क्यू गाड़ वैली के आस पास ये ग्लेशियर टूटा है। बताया जा रहा है की ये सब बीआरओ कैंप में थे। आपको बता दें की सेना ने 291 लोगों का रेस्क्यू किया है और ये सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं सेना अभी भी रेस्क्यू में जुटी है और संभावना है की अभी भी मजदूरों के फंसे होने की खबर है, क्योंकि वहां पर सड़क का काम चल रहा था और कई मजदूर वहां पर काम कर रहे थे।

वहीं बीआरओ की ओर से चमोली पुलिस को सूचना मिली थी की, सुमना पोस्ट के आगे रिमझिम पोस्ट की तरफ ग्लेशियर टूटने की घटना हुई है। वहीं जिस जगह पर ये घटना हुई है वहां पर ग्रीफ की ओर से पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा था। बताया जा रहा है की, इस घटना की जानकारी मिलते ही कई शासन, प्रशाशन मौके पर पहुंचे। वहीं सेना लगातार रेस्क्यू कर रही है। इस बीच दो शव भी बरामद किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here