देहरादून: पुलिस के जवान ने शादी का हवाला देकर किया दुष्कर्म.. 2 बार कराया लड़की का गर्भपात और अब दूसरी लड़की से कर ली शादी..

0
Dehradun woman accused police personnel of rape

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे पढ़ आपका दिल दहल जाएगा। घटना शहर के अजबपुरकलां क्षेत्र की है। इस क्षेत्र की एक युवती ने कहा कि एक पुलिस कर्मी ने उसके साथ कई सालों तक दुष्कर्म किया। अब युवती ने नेहरू कॉलोनी थाने में पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। युवती ने कॉन्स्टेबल पर आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसने पांच साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं कॉन्स्टेबल ने युवती का दो बार गर्भपात भी करवाया।

युवती ने बताया कि पहली बार दोनों की मुलाकात साल 2016 में हुई थी। इसी बीच कांस्टेबल ने युवती को झांसा दिया कि वह उसके साथ शादी करेगा। फिर कांस्टेबल उसे एक होटल में ले गया जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद कॉन्स्टेबल युवती को फिर से होटल में ले गया। उसने फिर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच युवती गर्भवती हो गयी। जब युवती ने यह बात कॉन्स्टेबल को बताई तो उसने अस्पताल लेजाकर युवती का गर्भपात करवा दिया।

युवती ने आरोप में यह भी कहा कि साल 2020 में भी कांस्टेबल ने फिर उसे शादी का झांसा दिया। शादी का झांसा देकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया जिसके कारण युवती एक बार फिर गर्भवती हो गयी। कांस्टेबल युवती को धर्मपुर के एक अस्पताल में ले गया। वहां उसने युवती का एक और बार गर्भपात करवाया। बाद में कांस्टेबल ने किसी अन्य महिला के साथ शादी कर ली है। युवती को इसके बारे में जैसे ही पता चला तो कांस्टेबल ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह अपना मुंह बंद ही रखे।

Also Read This:दुखद खबर: यहां 3 दिन तक अस्पताल में पड़ा रहा कोरोना मरीज का शव,फिर फौजी भाई ने कराया अंतिम संस्कार…

Also Read This:उत्तराखंड: फौजी को बुलेट खरीदने के चक्कर में लग गया 93 हज़ार रुपए का चूना, आप भी रहिए सावधान …जानिए क्या है मामला…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here