पूरे देश में कोरोनावायरस ने जमकर अपने पैर पसार रखें हैं। देश के हर राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं यूपी में भी लागतार केस बढ़ रहे हैं। पंचायत चुनाव के बाद यहां पर केश ज्यादा देखने को मिले हैं। और इसके साथ ही सरकारी विभाग के कर्मचारी भी पॉजिटिव हुए हैं, और कई की जान चली गई। वहीं एक खबर, यूपी के एटा से आ रही है जहां, एटा जिले के एएसपी क्राइम राहुल कुमार की होम आइसोलेशन में रहने के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है की, बीते दिनों पंचायत चुनाव की ड्यूटी करने के बाद हो पॉजिटिव आए थे। और घर पर ही उनकी चिकित्सक की निगरानी में ही उपचार किया जा रहा था। वो उसके बाद से अपने कसरत पर ध्यान दे रहे थे। बताया जा रहा है की,सुभा जब वो कसरत कर रहे थे तो अचानक नीचे गिर गए। उसके बाद उन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं जिलाधिकारी डॉक्टर विभा चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया है।
ALSO READ THIS:शहीद नायब सूबेदार रामपाल गुर्जर का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार..अचानक इस कारण हुए शहीद..
ALSO READ THIS:दन्या हत्याकांड: किशोरी की पहचान उजागर करने वालो के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने कहा यह कानूनी अपराध है…
ALSO READ THIS:चौराहे पर गेम खेल रहे थे 3 पुलिसकर्मी ..तुरंत तीनों पुलिस के जवानों को किया सस्पेंड