कोरोना वारियर्स पुलिसकर्मियों की ग्रेड-पे में कटौती, काला मास्क पहन कर सरकार के खिलाफ जताया विरोध….

0
Reduction of grade pay of police employees in uttarakhand

उत्तराखंड में कोरोना से हालात बेकाबू है। इसके बावजूद पुलिस अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हट रही है। ऑक्सीजन सिलिंडर, अनाज मोहैया कराने से लेकर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने तक। पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है। अपनी जान की परवा किये बिना पुलिस लोगों की मदद कर रही है। लेकिन इसके बावजूद सरकार ने पुलिसकर्मियों के ग्रैड-पे पर कटौती कर ली है। सीधे तौर पर किसी भी पुलिसकर्मी ने सरकार के इस कदम का विरोध नहीं दिखाया। लेकिन कई जगहों पर पुलिसकर्मी ने सरकार के खिलाफ आक्रोश दिखाने के लिए ड्यूटी के दौरान काला मास्क पहनना शुरू कर दिया है।

डीजीपी अशोल कुमार ने बताया कि जवानों द्वारा काला मास्क पहनने का ग्रेड-पे से कोई कनेक्शन नहीं है। उन्होंने कहा ये सब बेकार की बातें है। साथ मे यह भी कहा कि काला मास्क पहनने पर किसी को कोई रोक नहीं है। जवानों ने कहा कि सरकार ने उनके ग्रेड-पे पर भारी कटौती की है। इस बार 20 साल की सेवा के बाद सिपाही को ग्रेड-पे के तौर पर 4600 की जगह केवल 2800 रुपये दिए गये हैं। ग्रेड पे में पूरे 1800 रुपये कम किये गये।

पुलिसकर्मियों के साथ हो रहे इस अन्याय को देखते हुए पुलिस मुख्यालय शासन ने इस संबंध में सरकार को एक प्रस्ताव दिया है। पुलिस कर्मियों ने काला मास्क पहनकर इसका विरोध किया है। उन्होंने मास्क पहने हुए अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर की। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कैबिनेट में इस विषय लर चर्चा अवश्य होगी। किसी के साथ सरकार अन्याय नही करेगी।

READ ALSO: Eye Test: अगर आपकी आंखे तेज है तो आप इस फोटो में सांप को ढूंढ कर दिखाइए, क्या आपको दिखा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here