इस राज्य में 30 मई तक बड़ा लॉकडाउन, जानिए क्या कहीं आपके राज्य में तो नहीं बड़ा लॉकडाउन….

0
Lockdown extended from 16 may to 30 may 2021 in West bengal

पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। चुनाव नतीजों के आने के बाद से ही राज्य में नये कोरोना मरीजों की संख्या में भारी उछाल देखा गया है। ऐसे में मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने आदेश जारी कर बंगाल में लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। 16 मई से 30 मई तक राज्य में लॉकडाउन लागू रहेगा। केवल जरूरी सेवाओं को ही चालू रखा जाएगा। अन्य सभी सेवायें बंद रहेगी।

सभी स्कूल कॉलेज और प्राइवेट आफिस लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक राशन और फल सब्ज़ी की दुकानों को खुलने की अनुमति है। लॉकडाउन 15 दिनों तक लागू रहेगा। यानी 16 मई से 30 मई तक राज्य में लॉकडाउन है। इस बीच केवल जरूरी सेवाओं को ही छूट मिली है। रात के 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक घरों से बाहर निकलने पर सख्त पाबंदी है।

चलिये एक नजर डालते हैं कि राज्य में लॉकडाउन के दौरान क्या क्या बंद रहेगा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी और प्राइवेट आफिस बंद रहेंगे। स्कूल कॉलेज भी बंद रहेंगे। प्राइवेट कार, ऑटो, टैक्सी, लोकल और मेट्रो ट्रेन, बस सर्विस आदि बंद रहेगी। सारी इंडस्ट्रीज और फैक्टरियाँ बंद रहेगी। केवल जरूरी सेवाओं के ट्रक्स और समान की गाड़ियों अनुमति दी जाएगी। अन्य जितने भी ट्रक है सब बंद रहेंगे। सभी प्रकार की धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगा रखी है।

READ ALSO: आपकी आंखें अगर बाज की तरह तेज है, तो इस तस्वीर में उल्लू जरूर दिख रहा होगा, कमेंट में बतायें किस-किस को दिखा….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here