दुखद खबर: उत्तराखंड पुलिस विभाग के हेमंत जोशी 21 दिनों तक लड़ते रहे कोरोना से जंग, कल हुआ निधन, सितंबर में होना था रिटायर….

0
Haridwar police department Hemant Joshi died from Corona

उत्तराखंड पुलिस विभाग और हरिद्वार से एक दुखद खबर सामने आई है। कोरोना संक्रमण के चलते संचार साखा में आरएसओ के पद पर तैनात हेमंत जोशी का कल निधन हो गया। उनके निधन के चलते पूरे हरिद्वार और उत्तराखंड पुलिस विभाग में शौक की लहर दौड़ रही है। हेमंत जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करने कई बड़े अधिकारी भी आये थे। जिनमें एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसएसपी अबुदई सेंथिल, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ सदर पूर्णिमा गर्ग और सीओ भादराबाद विजेंद्र डोभाल जैसे अधिकारी शामिल थे।

24 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान हेमंत जोशी कोरोना से संक्रमित हुए थे। जिसके बाद उन्हें हरिद्वार के मेला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां उनका स्वास्थ्य और खराब हो गया। जिसके चलते उन्हें ऋषिकेश के ऐम्स में रेफर किया गया। 21 दिनों तक हेमंत ने कोरोना से जंग लड़ी। लेकिन अफसोस 15 मई को उन्होंने दम तोड़ दिया और उनका निधन हो गया।

साल 1982 में हेमंत जोशी पुलिस संचार साखा में भर्ती हुए थे। लगभग 40 साल तक उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दी। उन्हें शुगर, बीपी और आई हेमरेज (आंख की बीमारी) भी था। इसी कारण डॉक्टरों ने उन्हें वैक्सीन न लगवाने की सलाह दी थी। हेमंत पिथौरागढ़ के निवासी थे। इस समय पुलिस लाइन रोशनाबाद में वह अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि इसी साल सितंबर में वह रिटायर होने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही कोरोना के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

READ ALSO: यह गांव है Corona free, इस कारण आजतक कोई भी संक्रमित नहीं हुआ, आप भी जानिए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here