कभी कभी कुछ घटनाएँ ऐसी होती है जो हर किसी को हैरत में डाल देती है। ऐसी ही एक घटना पुणे से सामने आई है। पुणे के एक गांव में 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कथित तौर पर मौत हो गयी थी। फिर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियाँ शुरू हुई। जैसे ही महिला को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। अचानक महिला ने अपनी आंखें खोल ली। इसे देख सभी हैरान हो गए।
घटना पुणे के बारामती जिले की है। यहाँ मुधाले गांव की एक 76 वर्षीय महिला कोरोना से संक्रमित थी। बुजुर्ग महिला का नाम शकुंतला गायकवाड़ बताया जा रहा है। जब कुछ दिनों तक उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। तो परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सोची। 10 मई को उसे एम्बुलैंस में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बेड खाली न होने के कारण उन्होंने एम्बुलैंस में ही इंतजार किया।
एम्बुलैंस में इस बीच महिला बेहोश हो गयी। परिजनों को लगा कि उन्होंने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। फिर महिला के सभी रिश्तेदारों को उनकी मौत की खबर दी गयी। सभी को पता था कि महिला को कोरोना था। इसलिए कोई भी उनसे मिलने नहीं आया। और न ही किसी ने अंतिम संस्कार में आने की हिम्मत दिखाई।
परिजनों ने बुजुर्ग महिला की अंतिम संस्कार की तैयारियाँ शुरू कर दी। इस बीच परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सभी जोर जोर से रो रहे थे। इतना शोर सुनकर महिला ने अपनी आंखें खोली। महिला को जिंदा देख हर कोई चोंक गया। इसके बाद परिजनों ने महिला को तुरंत बारामती के सिल्वर जुबली अस्पताल में भर्ती करवाया।