रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहां बसवा खेड़ी गांव में एक महिला का शव उसी के घर के पंखे से लटका हुआ मिला। यह खबर सुनकर पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कुछ पुलिस अधिकारी और पुलिस बल गांव पहुंची। पूरे गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने महिला के शव को पंखे से उतरवाया। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक महिला के मायके वालों का कहना है कि उसके ससुरालियों ने है महिला की हत्या की है। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। और जमकर हंगामा भी किया। पुलिस ने शव को बरामद कर उसे रुड़की सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला के ससुराल वाले घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस ससुरालियों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही पता चल जाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।