हर चीज़ के फायदे और नुकसान दोनों जरूर होते हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया भी है। इसके माध्यम से लोग एक ओर जहां अपने दोस्तो से दूर होकर भी कनेक्ट रहते हैं। तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर काफी ठगी भी मौजूद है। यहां लोग अनजान महिलाओं से दोस्ती कर लेते हैं। फिर ये ठगी महिलाए ब्लैकमेल कर लोगों की जेबें खाली करती है। आम लोग ही नहीं बल्कि कारोबारियों से लेकर संतों तक, ये महिलाएं अपना शिकार बना रही है।
ऐसी ही एक खबर हरिद्वार से सामने आयी है। यहां अनजान महिलाएं कारोबारियों और संतों को अपने मायाजाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल का शिकार बना रही है। कुछ दिन पहले उत्तरी हरिद्वार के एक संत पुलिस में शिकायत लेकर आए। संत ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया साइट्स के जरिए एक महिला ने उनके साथ दोस्ती की। फिर महिला ने संत के साथ अश्लील चेट की। इसके बाद महिला ने संत को ब्लैकमेल कर उससे 20 हजार रुपयों की मांग की।
ऐसे ही एक खबर ज्वालापुर से भी सामने आयी। यहां महिला ने बुजुर्ग के साथ पहले अश्लील चेट की। फिर उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की। पिछले 3 महीनों में हरिद्वार से ऐसे कई मामले सामने आए हैं। महिलाएं पहले दोस्ती करती है। फिर अश्लील वीडियो चैट करती है। फिर इन सबका स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्ड करके पीड़ितों को ब्लैकमेल करती है। महिलाएं पीड़ितों को धमकी देती है कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए तो वे इन वीडियो और स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी।
हैरानी की बात तो यह है कि बदनामी के डर से लोग FIR भी दर्ज नहीं करवाते। ठग आसानी से बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि हरिद्वार पुलिस इस तरह के गिरोह को पकड़ने पर काम कर रही है। हरिद्वार पुलिस काम पर लग गई है। एसएसपी ने लोगों को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करने की सलाह दी। और साथ में व्हाट्सएप पर भी हमें किसी अनजान से वीडियो कॉल पर भी बात नहीं करनी चाहिए। क्या पता सोशल मीडिया ठग आपको निशाना बना रहे हो।