सात फेरों से पहले हुई दुल्हन की मौत, दूल्हे ने छोटी बहन को पहनाई वरमाला, जानिए पूरा मामला…

0
Bride dies before saat phere then groom marries younger sister of bride

उत्तरप्रदेश के इटावा से एक अकल्पनीय घटना सामने आयी है। यहां जिले के भरथना इलाके के समसपुर में एक शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान सात फेरे होने से चंद मिनट पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शादी में एकदम से दुख का माहौल फैल गया। तभी दोनों पक्षों में सहमति हुई कि दुल्हन की छोटी बहन की शादी दूल्हे से कराई जाए। कुछ देर पहले वहीं लड़की दूल्हे को जीजा जीजा कहकर पुकार रही थी। लेकिन अब वह उसका पति बन गया।

चलिए अब जानते है क्या हुआ था। दरअसल बारात आ चुकी थी। उनका स्वागत भी खूब सत्कार के साथ किया गया। स्टेज पर दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी पहनाई। दूल्हे ने दुल्हन की मांग भी भर दी थी। अब सिर्फ फेरों की तैयारी चल रही थी। तभी फेरों से कुछ मिनट पहले रात करीब ढाई बजे दुल्हन अचानक बेहोश हो गई। दुल्हन को हार्ट अटैक आया था जिसके कारण उसने वहीं मंडप में दम तोड़ दिया।

दुल्हन की मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसर गया। लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों परिवार में सहमति हुई कि दुल्हन की छोटी बहन की शादी दूल्हे से करवाई जाए। दुल्हन की छोटी बहन भी शादी के लिए मान गई। शादी की रस्में पूरी कर दोनों की आनन फानन में शादी संपन्न हुई। परिवार ने मृत दुल्हन की छोटी बहन को बेहद गम के साथ विदा किया।

READ ALSO: सेना दे रही है युवाओं को भर्ती होने का सुनहरा अवसर, ये रहा डायरेक्ट लिंक, और पूरी जानकारी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here