उत्तराखंड के चमोली में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिसकर्मी, नगर पंचायत और तहसील प्रशासन के कई कर्मचारी भी इस घटना में घायल हुए हैं। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में अब तनाव का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी घटना की एक वीडियो वायरल हो गई। पत्थरबाजी की घटना पर दुख जताते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
दरअसल अतिक्रमणकारियों ने चमोली के पोखरी ब्लॉक में गोदी बैंड के पास भवन बना रखे हैं। जिस जमीन पर यह घर और दुकानें बनी हुई है, वह जमीन राजस्व विभाग और नगर पंचायत की है। नगर पंचायत और पुलिस की टीम जब अतिक्रमण हटाने पहुंची तो नखनियणा गांव के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों छोरों में नोकझोंक शुरू हो गई। ग्रामीणों ने अतिक्रमण का विरोध किया। लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने भी दूसरी तरफ से पथराव करना शुरू कर दिया।
पुलिसकर्मी जब पथराव को रोकने के लिए आगे बड़े तो ग्रामीणों ने उनपर भी पथराव करना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी की इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आयी है। जिनमें एक महिला कांस्टेबल भी शामिल है। पत्थरबाजी में 35 लोगों से अधिक लोगों के शामिल होने की खबर है। स्थिति संभालने के लिए प्रशासन ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर से पुलिस बल मंगवाया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
READ ALSO: अंतिम संस्कार के 10 दिन बाद मृत व्यक्ति वापस घर लौट आया और फिर….