उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक डॉक्टर की शर्मनाक करतूत सामने आयी है। लखीमपुर खीरी के रेलवे अस्पताल के एक डॉक्टर पर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा। अस्पताल में ही काम करने वाली एक नर्स ने डॉक्टर के उपर यह आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉक्टर का नाम धर्मेंद्र है। उसके ऊपर नर्स के साथ साथ अस्पताल की अन्य महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ करने का आरोप है।
पीड़ित नर्स ने पुलिस से शिकायत में कहा कि डॉक्टर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। वह ना सिर्फ उसे बल्कि अस्पताल की अन्य महिलाओं को व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भी भेजता था। नर्स ने कहा कि जब वह काम करने अस्पताल आती है तो डॉक्टर उसे अपने कमरे में बुलाता था। फिर डॉक्टर अश्लील वीडियो दिखाकर नर्स के साथ छेड़छाड़ करता था। नर्स ने लगातार डॉक्टर की शिकायत स्टाफ से भी की। लेकिन जब डॉक्टर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो नर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।
पीड़ित नर्स ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में आने वाली अन्य महिलाओं और महिला स्टाफ स्टाफ के साथ भी डॉक्टर धर्मेंद्र छेड़छाड़ करता था। वह महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने कहा कि महिला नर्स की शिकायत के आधार पर जांच शुरू करवाई गई। जांच में डॉक्टर धर्मेंद्र आरोपी पाया गया। डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें, आरोपी डॉक्टर पहले से ही शादीशुदा है।
READ ALSO: 20 दिनों में एक ही परिवार के 8 सदस्यों की हुई कोरोना से मौत, बच्चे अभी भी कर रहे परिजनों का इंतजार….