भारतीय सेना ने महिला उम्मीदवारों के लिए GD की भर्ती निकाली है। वूमेन मिलिट्री पुलिस के लिए सेना ने महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 100 पदों के लिए यह भर्ती आयोजन की जाएगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 जून से शुरू होंगे। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 20 जुलाई 2021 है।
बता दें, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थियों की ईमेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेजा जाएगा। भर्ती की तारीख और स्थान की सारी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी। लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग में इन 100 पदों के लिए भर्ती रेलियों का आयोजन किया जाएगा। ध्यान रहे, भर्ती रैली ग्राउंड में तभी प्रवेश करने दिया जाएगा जब अभ्यर्थियों के पास एडमिट कार्ड होगा।
वूमेन मिलिट्री पुलिस के लिए आवेदन 6 जून 2021 से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2021 है। अभ्यर्थी की आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता कम से कम 10वीं पास (45% अंकों या C2 ग्रेड के साथ) होनी चाहिए।
सभी महिला अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी। जब अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी कर लेंगे। उसके बाद उनका CEE (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम) की लिखित परीक्षा होगी। हालांकि इस CEE एग्जाम की जानकारी अभ्यर्थियों को बाद में दी जाएगी।
READ ALSO: उत्तराखंड: 40 हजार युवाओं के लिए खुशखबरी, अब बार बार नही देनी पड़ेगी ये परीक्षा..