अपको बता दें की, रुद्रपुर से एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक सौतेले पिता की करतूत सामने आई है, जिससे हर किसी की रूह कांप गई। अपको बता दें की, पिता ने 6 साल की बेटी के अंग्रेजी की किताब न पढ़ने पर उसकी पीठ पर बहुत बार पेन घोपे। वहीं, शाम को पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आज सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।पूरा मामला गूलरभोज निवासी महिला का विवाह कुछ साल पहले रुद्रपुर निवासी एक युवक से हुआ था।
शादी के बाद उसकी दो बेटियां हुई। वहीं, इसी बीच दंपति के रिश्ते में तकरार होने लगी। दोनो के बीच तीन साल पहले तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने शहर में दूसरी शादी की जिसके बाद उसकी एक बेटी हुई।दूसरा पति महिला से साथ मारपीट करने लगा।पुलिस ने अनुसार युवक 6 साल की अपनी सौतेली बेटी के लिए कुछ दिन पहले अंग्रेजी सीखने की एक किताब लाया था। वह रोज उसे अंग्रेजी पढ़ता था। अंग्रेजी न पढ़ने के कारण वह रोज उसकी पीठ पर पेन घोंप देता था। उसे अपनी इतनी छोटी सी मासूम पर भी दया नही आई और जब उसकी मां इसका विरोध करती थी तो वह उसे भी मारता था।
वहीं, तीन दिन पहले महिला दोनो बेटियों के साथ अपने मायके चली गई।वहीं, रविवार को जब इस बात की खुलासा हुआ था पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आपको बता की दो दिन पहले सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी वायरल हो रही थी। वहीं, पोस्ट को जब एक युवा व्यापारी ने देखा तो उन्होंने अपने दोस्त के साथ इसकी छानबीन की। उसके बाद रविवार को उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ALSO READ THIS:बड़ी खबर: जेल में सुशील कुमार को काला जठेड़ी से खतरा, CCTV से को जा रही है निगरानी…बढ़ाई गई सुरक्षा….
अपको बता दें, की रविवार को सामाजिक लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और वो उस वक्त भी नशे में धुत था। सुबह 11 बजे आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी में लाने के बाद शाम 6 बजे तक उसका नशा कम नही हुआ था।एसएसपी ममता बोहरा, एएसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार ने चौकी आरोपी से पूछताछ की लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नही था। वहीं, सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया की आरोपी मानसिक रूप से परेशान है।