पौड़ी के गैंठीछेड़ा गांव से एक दुखद खबर आ रही है। यहां एक साथ भाई और बहन की मृत्यु हो गई। जानकारी इस प्रकार है कि भाई बहन का नाम अमन और सिया था।दोनो बच्चो की आयु 14 और 16 वर्ष थी, जिनका गांव सिरोली था। दोनो भाई बहन बृहस्पतिवार को अपने मामा के घर जा रहे थे कि अचानक दोनो के झरने में जा गिरे।इन लोगों के साथ इनकी अन्य रिश्तेदार ईशा भी मौजूद थी। ईशा ने बताया कि उनके मामा के घर जाते समय अचानक ही भाई अमन का पैर फिसल गया और वह झरने में जा गिरा। उसे बचाने के प्रयास कर,उसकी बड़ी बहन सिया भी झरने में कूद पड़ी।
यह घटना देख कर ईशा ने तुरंत ही पास के गढ़खेत के बाजार में जाकर दी।इसके बाद वहां मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, और दोनो भाई बहन को झरने से बाहर निकाला। तुरंत ही दोनो को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन दुर्भाग्यवश दोनो की मृत्यु हो चुकी थी। दोनो भाई बहन के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी परिजनों का रो रोकर बहुत बुरा हाल है। एक नहीं बल्कि दोनो बच्चो के मृत्यु की खबर सुन सब हैरान और सदमे में है।
READ ALSO: पटना का दारोगा, रिटायरमेंट के आठ साल बाद भी थाने में ड्यूटी करने को मजबूर, पेंशन भी पूरी नहीं