ये तो सब ही जानते होंगे कि शराब की लत बहुत बुरी होती है। आज की खबर महाराष्ट्र के पुणे जिले से आ रही है। यहां एक शराबी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार को हुई। आरोपी का नाम नईम रहीम शेख है जो 35 वर्ष का है। वह पुणे के उरली कंचन नामक इलाके में रहता। वह एक ऑटो मैकेनिक के तौर पर काम करता है, साथ ही घर में अपने बीमार पिता और छोटी बहन के साथ रहता था। उसके और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था,इसलिए वह उसके साथ नहीं रहती थी। साथ ही पिता भी बिस्तर में ही थे।
घटना के दिन भी आरोपी शराब के नशे में था। जब वह घर लौटा तो उसके पिता से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। गुस्से में आरोपी ने अपने बीमार पिता का गला घोंट, किसी धारदार हथियार से गले को काटकर उसे मार दिया। बाद में उसने शव को एक कपड़े में लपेटकर घर में करीब 36 घंटे तक छिपा दी।घटना के समय उसकी छोटी बहन भी वहां मौजूद थी।आरोपी ने उसे भी धमकी देकर चुप रहने को कहा।
इस घटना के अगले दिन बात आरोपी ने सभी को यह खबर दी कि उसके पिता का निधन बीमारी के चलते हुआ है।यह खबर जब पत्नी को मिली तो वह अपने ससुर के अंतिम संस्कार में मौजूद होने आई। ननद ने सारा मामला बताया, और आरोपी को पत्नी ने तुरंत ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की, जिसमे सारा मामला साफ हो गया और आरोपी बेटी को अपनी हिरासत में ले लिया।
READ ALSO: किसानों की मदद के लिए आगे आई भारतीय सेना, कोरोना काल में सिख रेजिमेंट ने खरीदे 5 टन तरबूज..