कोटद्वार से दुखद खबर सामने आ रही है जहां, कोटद्वार कांग्रेस ने आज दो बड़े नेताओं को खो दिया है। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन की खबर मिली वहीं इस से पहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दीपक बडोला के आकस्मिक की खबर सुनते ही कांग्रेस को झटका लग गया। ALSO READ THIS:हरिद्वार: पूर्व प्रेमी ने शादी के बाद प्रेमिका को सास को भेज दिया अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व पालिका अध्यक्ष ने दीपक के निधन पर गहरा शोक जताया है, वहीं उसी दौरान दिल्ली से नेता प्रतिपक्ष की खबर भी आ गई। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शोक संदेश में कहा की दीपक बडोला ने कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए नि स्वार्थ भाव से पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने नगर पालिका के दुगड़ा के चेयरमैन रहते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके लिए वे हमेशा याद किए जायेंगे।
वहीं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा ने दीपक बडोला को कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए कहा की उनका आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है युकी पूर्ति कभी नही हो सकती। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलो में हमेशा जीवित रहेंगे। उन्होंने उनके परिजन को सांत्वना देते हुए कहा की पूरा कांग्रेस परिवार इस दुखद घड़ी में उनके साथ ही। उन्होंने कहा की हम सभी कांग्रेसजन प्राथना करते हैं की ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। वहीं, सीएम रावत ने भी शोक जताया है।
ALSO READ THIS:नशे की हालत में पुलिस के जवान ने शक्श को कुचल डाला, अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा युवक….