रामनगर: रामनगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां, बताया जा रहा है की, फर्राटा पंखे को हाथ से चलाना किशोरी को भरी पड़ गया। वहीं, पंखे में करंट फैलने से किशोरी की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी मिली है की जब परिजनों ने अचेत अवस्था में किशोरी को देखा तो परिजन अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामला विकास खण्ड के ग्राम काँनियां में घर मे करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। काँनिया निवासी 16 वर्षीय ममता पुत्री हुक्म सिंह घर में रखा फर्राटा पंखा चला रही थी कि इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गई, जिसके बाद परिजन किशोरी को आनन-फानन में रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। ALSO READ THIS:उत्तराखंड: घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, मदद के लिए आए दो युवकों ने भी किया महिला से गैंगरेप..
इस मामले में उप निरीक्षक हरेंद्र नेगी ने बताया कि, आज शाम रामनगर संयुक्त चिकित्सालय से हमें सूचना प्राप्त हुई कि, एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि, किशोरी घर पर फर्राटा पंखे को चलाने के लिए हाथ से घूमा रही थी, और तभी उसे करंट लग गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ALSO READ THIS:उत्तराखंड: यहां गर्मी से आराम पाने के लिए पानी के गड्ढे में नहाने गए थे दो किशोर, गड्ढा इतना गहरा था की डूबकर हुई दोनो की मौत..