यहां 25 मिनट में एक महिला ने दिया 3 बच्चों को जन्म, लेकिन मां नहीं है बिल्कुल भी खुश, जानिए आखिर क्यों….

0
UP hamirpur labourer wife gave birth to three children within 25 minutes

उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया। बता दें, महिला के पहले से ही दो बच्चे और है। जिले के बिंवार कस्बे के रामरतन प्रजापति एक मजदूर है। उनकी पत्नी आकांक्षा देवी ने रविवार को 3 बच्चों को जन्म दिया। रविवार को आकांक्षा देवी को प्रसव पीड़ा होनी शुरू हुई। इसके बाद जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला को भर्ती करवाया गया।

अस्पताल में महिला ने दो पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया। 25 मिनट के अंदर तीनों बच्चों का जन्म हुआ। पहला बेटा पैदा होने के बाद दूसरा बेटा 15 मिनट बाद पैदा हुआ। फिर उसके 10 मिनट बाद महिला ने एक पुत्री को भी जन्म दिया। तीनों बच्चों की डिलिवरी बिल्कुल नॉर्मल हुई।

बता दें, महिला और उसके तीनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ है। हालांकि 3 बच्चे होने से महिला बिल्कुल भी खुश नहीं है। उसने कहा कि वह बहुत गरीब है और पति मजदूर है। ऐसे में तीनों बच्चों की परवरिश करना काफी मुश्किल है। क्यूंकि पहले से ही महिला का एक पुत्र और पुत्री और है।

READ ALSO: यहां उफनती नदी में बह गया युवक, 7 किमी दूर बरामद हुआ शव परिजनों में मैच गया कोहराम..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here