यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में मामूली विवाद के चलते देर रात एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर डाली। आरोपी पति ने पहले अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से जान से मारा फिर उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर डाली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दंपत्ति के 5 बच्चे भी है जो अब अनाथ हो गए हैं।
घटना मिर्जापुर जिले के नीमढीड गांव की है। यहां रविवार रात 35 वर्षीय अर्जुन कोल और उसकी 32 वर्षीय पत्नी शीला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अर्जुन ने गुस्से में आकर पास में पड़ी कुल्हाड़ी से पत्नी शीला पर जोरदार हमला किया। हमले में शीला की मौके पर ही मौत हो गई।
फिर आरोपी अर्जुन अपने घर से बाहर गया और खुद भी पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को बरामद किया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें, मृतक दंपत्ति के 5 बच्चे है जिनमें से 2 लड़के और 3 लड़कियां शामिल है। माता पिता के मरने से पांचों बच्चे बेसहारा हो गए हैं।
READ ALSO: यहां सब इंस्पेक्टर ने अपनी जान पर खेलकर बचाई युवक की जान, हर तरफ हो रही है तारीफ, देखे वीडियो..