पूर्व सैनिक पिता ने नशा करने के लिए पैसे नहीं दिए, तो बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर उतार दिया मौत के घाट, पढ़िए पूरी खबर…

0
Drug addict son beheaded ex serviceman father with an ax for not giving money

पैसे ना देने पर नशेड़ी बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना कांगड़ा जिले के पुलिस थाना शाहपुर के मछियाल गांव की है। घटना के तुरंत बाद लघु लुहान पिता को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, वह मृतक पिता का इकलौता बेटा है।

मृतक शक्श का नाम कुशाल सिंह है और वह एक पूर्व सैनिक थे। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ मछियाल गांव में रहते थे। उनकी दो बेटी और एक बेटा भी है। सभी बच्चे शादीशुदा है। विवाह के बाद भी उनका 45 वर्षीय बेटा सुनील कुमार कुछ काम धाम नहीं करता था। इस बीच वह नशे का आदि हो गया। नशा करने के लिए वह अपने पिता से पैसों की मांग भी करता था। इस बात को लेकर हर रोज बाप बेटे के बीच बाद विवाद होता रहता था।

कल भी सुनील कुमार अपने पिता से पैसों की मांग कर रहा था। जब पिता कुशाल सिंह ने बेटे को पैसे देने से इंकार कर दिया तक क्रोध में आकर सुनील ने कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर परिवार समेत आस पड़ोस के लोग भी वहां पहुंचे। फिर लहू लुहान कुशाल सिंह को सीएचसी शाहपुर में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक पिता के शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

READ ALSO: कश्मीर के नौगाम में हुआ आतंकी हमला, नमाज़ पढ़कर घर लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर शहीद, पढ़िए पूरी खबर….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here