उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले से शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। महिला और उसके 1 साल के बच्चे को लिफ्ट देने के बहाने आरोपी की नीयत बिगड़ी और उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। विरोध करने पर आरोपी महिला के 1 साल के बेटे को जान से मारने की धमकी देता था। इस कारण महिला चुप रही। फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के साथ एक महीने तक कई बार दुष्कर्म किया।
दरअसल चलगनी थाना इलाके की रहने वाली एक महिला अपने 1 वर्षीय बच्चे के साथ कहीं जा रही थी। इस दौरान एक शक्श ने महिला को लिफ्ट दिया। इसके बाद शक्श की नीयत बदली और वह महिला को अगवा कर कहीं और ले गया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी शक्श ने महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। 30 मई की शाम से ही महिला गायब थी। महिला को अलग अलग स्थानों में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
किसी तरह महिला आरोपी के चुंगुल से बचकर भागने में कामयाब रही। फिर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अपने साथ हुई घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक टीम का गठन किया और आखिरकार पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
READ ALSO: नशे की हालत में पर्यटकों ने गरीब चायवाले की पिटाई की, स्थानीय लोगों ने सिखाया सबक…