सिक्किम हादसा: मात्र 20 साल की उम्र में शहीद हो गए हिमांशु नेगी, परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल..

0
Kumaun regiment himanshu negi and Brijesh rautela died in a road accident in sikkim

पूर्वी सिक्किम में एक सड़क हादसे में सेना का एक वाहन 600 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कुमाऊं रेजिमेंट के कई जवान शहीद हो गए जबकि 2 जवान घायल हुए हैं। इसके बाद से ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

मौसम खराब होने की वजह से सेना का यह वाहन न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर 600 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई जबकि सभी घायलों को गंगटोक के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से घायलों को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी रेफर किया गया है।

जिस मार्ग पर यह हादसा हुआ वह गंगटोक को सोमगो झील और नाथुला से जोड़ता है। नाथुला भारत चीन सीमा के निकट है। कुमाऊं रेजिमेंट के जिन दो जवानों की मौत हुई उनमें रामनगर के 20 वर्षीय हिमांशु नेगी और रानीखेत के 21 वर्षीय ब्रजेश रौतेला शामिल है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कामना की है कि सभी घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दुख व्यक्ति किया है। सेना ने बताया कि घायल जवानों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

READ ALSO: पत्नी को 3 महीनों तक लोहे की जंजीर से बांधे रखा, पति को अफेयर का था शक, जानिए फिर क्या हुआ….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here