पर्यटन स्थल घुमाने के बहने 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

0
17-year-old sitapur girl kidnapped and gang-raped on the pretext of traveling to tourist destination

उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। हरियाणा ले जाकर आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

महमूदाबाद के SHO अनिल दुबे ने बताया कि 16 जून को पीड़िता के परिजनों ने लड़की के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 28 जून को नाबालिग वापस घर लौट आईं। यहां उसने अपने साथ घटित सारी घटना बताई जिसे सुन परिवार वाले चौंक गए। इसके बाद परिजनों ने आरोपी आलोकर और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी आलोकर उसका जानने वाला है। उसने पर्यटन स्थल घूमने की योजना बनाई थी। पीड़िता भी उनके साथ जाने को मान गई थी। इस दौरान वे लखनऊ गए। इसके बाद उन्होंने पीड़िता का अपहरण कर लिया और उसे हरियाणा ले गए। वहां कुल 3 आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद उन्होंने पीड़िता को वहीं फैंक दिया।

घर आने के लिए पीड़िता के पास पैसे नहीं थे। फिर उसने अपने पायल बेचे और किसी तरह वापस अपने घर आ पहुंची। यहां पहुंचकर उसने सारी सच्चाई बयां की। फिलहाल जिला अस्पताल में पीड़िता का इलाज जारी है।

READ ALSO: बाघ और बत्तख की एक वीडियो ट्वीट कर आनंद महिंद्रा ने सिखाया बिजनेस, आप भी देखें यह विडियो…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here