दूल्हे की इस गलती के कारण दुल्हन ने शादी करने से किया इंकार, बोली जिंदगी भर कुंवारी रह लूंगी पर इससे शादी नहीं करूंगी, जानिए क्या थी वजह…

0
Bride refused to marry after groom fell down from mare three times

उत्तरप्रदेश में कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी को लेकर एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां बारात आने के समय जब दूल्हा घोड़ी से 3 बार गिरा तो उसे देख दुल्हन ने सबके सामने शादी करने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों ने काफी देर तक दुल्हन को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। फिर मामला थाने पहुंचा तो वहां दोनो पक्षों के बीच समझौता हुआ और शादी रद्द हो गई।

दरअसल कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी थाना मोठ जिला झांसी के निवासी वीरेंद्र के साथ तय हुई। जिसके अनुसार 30 जून को शादी होनी थी। शादी वाले दिन बारात धूम धाम से दुल्हन के घर पहुंची। दुल्हन भी तब तक स्टेज पर आ चुकी थी। अब दूल्हा घोड़ी में बैठकर शादी समारोह स्थल पर प्रवेश कर रहा था। इस दौरान दूल्हा 3 बार घोड़ी से गिर गया। जब दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की मदद के लिए उसे उठाया तो उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। यह सारा नजारा दुल्हन स्टेज से देख रही थी।

दुल्हन को दूल्हे का यह रूप पसंद नहीं आया। उसने सभी बारातियों के सामने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने कहा कि “मैं ज़िन्दगी भर कुंवारी रह लूंगी, पर इस दूल्हे से शादी कभी नहीं करूंगी।” यह सुनकर दोनों पक्षों के होश उड़ गए। दुल्हन पक्ष ने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन जब उन्हें लगा कि दुल्हन सही है तो उन्होंने भी यह शादी कराने से इंकार कर दिया।

इस बात पर विवाद बढ़ गया। मामला कुठौंद थाने तक जा पहुंचा। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर उन्हें शांत करवाया। फिर पुलिस ने भी दुल्हन पक्ष से शादी रोकने का कारण पूछा। कारण जानने पर पुलिस को भी दुल्हन का कहना सही लगा। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की बीच समझौता करवाया। समझौते के अनुसार दुल्हन पक्ष ने सभी जेवर लौटा दिए और दूल्हे पक्ष ने भी मोटरसाइकिल समेत लिया हुआ सारा सामान लौटा दिया।

READ ALSO: स्कूटी के अंदर बैठा मिला खतरनाक काला कोबरा, ड्राइवर के छूटे पसीने, आप भी देखें वायरल वीडियो….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here